Top News

सरपंच सचिव के खिलाफ ग्रामीणों का कलेक्टरेट में प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग।

सरपंच सचिव के खिलाफ ग्रामीणों का कलेक्टरेट में प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग।


Villagers staged a protest at the Collectorate against the Sarpanch and the Secretary, demanding their dismissal.

See video :



उमरिया के ग्राम पंचायत मानिकपुर के सैकड़ों ग्रामीणो ने सरपंच सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा,भ्रष्टाचार सहित सड़क एवं पुल की मांग को लेकर कलेक्टरेट में किया प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन, जाँच की मांग।

उमरिया जिले की ग्राम पंचायत मानिकपुर के सैकड़ों ग्रामीणो ने मंगलवार को कलेक्टरेट का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए सरपंच सचिव को बर्खास्त करने की मांग की है साथ ही पंचायत में कराये गए निर्माण कार्यों में नियम विरुद्ध परिजनों को लाभ दिए जाने पर जाँच एवं कार्यवाही की मांग की है इसके अलावा ग्रामीणो ने यह भी बताया है की कई आवश्यक स्थानों पर आवागमन के लिए सड़क और पुल की मांग ग्रामवासियों द्वारा वर्षो से की जा रही है लेकिन सरपंच सचिव अनसुना कर रहे हैँ, ग्रामीणो ने आरोप लगाते हुए कहा है की सरपंच द्वारा मनरेगा के कार्यों में नियम विरुद्ध अपने घर के सदस्यों के नाम से हाजिरी भरकर राशि आहारित कर ली गई है इसके अलावा आवास योजना के पात्र हितग्राहियों से हजारों रूपये कमीशन भी लिया गया है बता दें ग्राम पंचायत मानिकपर अंतर्गत चार सम्मिलित ग्राम है जिसमे कारीगढ़री, बीजापुरी, सेमरिया एवं दिठौरी शामिल हैँ ग्रामीणो ने चेतावनी दी है की अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे,ग्रामीणो ने अपनी मांगों का ज्ञापन बांधवगढ़ SDM को सौंपा है वहीं प्रशासन ने ग्रामीणो की शिकायत पर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने