Top News

कृष्ण जन्माष्टमी में रामभक्ति से गुंजायमान हुआ बांधवगढ।

कृष्ण जन्माष्टमी में रामभक्ति से गुंजायमान हुआ बांधवगढ।



Bandhavgarh resonated with devotion to Lord Ram during Krishna Janmashtami.



उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ टाइगर रिज़र्व में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर खोला गया भगवान बांधवाधीश का रामजानकी मंदिर,दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजा पाठ,सकरी रोड होने से कई स्थानों पर लगा रहा जाम,कई घंटे फंसे रहे श्रद्धालू.

उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ टाइगर रिज़र्व में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित भगवान बांधवा धीश का राम जानकी मंदिर एक दिन के लिए आम जनता के लिए खोला गया इस दौरान दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पार्क के मुख्य प्रवेश द्वारा से पार्क के भीतर जाकर प्रभु श्री राम जानकी दरबार में दर्शन और पूजा पाठ किया बता दें मुख्य प्रवेश द्वारा से तक़रीबन आठ किमी दूर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच भगवान बांधवाधीश का अति प्राचीन मंदिर स्थित है जहाँ हर कृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया जाता है इस दौरान पार्क प्रबंधन जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिको की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाते हैँ,हालांकि पगडंडी, कच्चे रास्ते एवं तेज बारिश की वजह से पहाड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने से कई जगह घंटो जाम लग गया जिससे कई श्रद्धालू घंटो फंसे रहे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)



Post a Comment

और नया पुराने