मोटर साइकल चोरी के प्रकरण मे आऱोपी गिरफ्तार, मोटर साइकल बरामद
Accused arrested in motorcycle theft case Stolen motorcycle recovered from the accused's possession
थाना नौरोजाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मोटर साइकल चोरी के प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी अमर सिंह
के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकल बरामद की है ।
उमरिया।दिनाँक 19.08.2026 को फरियादी विष्णु बैगा द्वारा थाना नौरोजाबाद मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनाँक 17.08.2026 की शाम उसकी मोटर साइकल में पेट्रोल खत्म हो जाने पर ग्राम कलौनी हाई स्कूल के पास अपनी मोटर साइकल खड़ी कर पेट्रोल लेने चला गया वापस आकर देखा तो मेरी मोटर साइकल नही थी कोई अज्ञात आरोपी मोटर साइकल चोरी कर ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद जिला उमरिया मे अपराध क्रमांक 341/26 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकल एवं अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु घटना स्थल आस पास लोगों से पूछताछ की गई साथ ही मुखबिर तन्त्र सक्रिय किया गया । पुलिस टीम के सतत प्रयास के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि चोरी गई मोटर साइकल संदेही अमर सिंह के पास देखी गई है । प्राप्त जानकारी की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा संदेही से पूछताछ की गई जिसके द्वारा चोरी की घटना को स्वीकार किया गया । आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकल बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें