Top News

बांधवगढ़ में जंगली हाथी बने मुसीबत, महामन में नष्ट की ग्रामीणो की धान की फसल,

बांधवगढ़ में जंगली हाथी बने मुसीबत,
महामन में नष्ट की ग्रामीणो की धान की फसल,


Wild elephants become a menace in Bandhavgarh; Paddy crops belonging to villagers destroyed in Mahaman
See video :-



बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में बढ़ा जंगली हाथियों का खतरा, समीपी गांव महामन में तीस से अधिक हाथियों ने बोला धावा, किसानों की धान की फसल को किया चौपट, मुआवजे की मांग।

उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में बाघ अन्य हिंसक वन्य जीवो के बाद अब जंगली हाथी ग्रामीणो के लिए मुसीबत बन रहे हैं, बीती रात महामन गाँव में तीस से अधिक जंगली हाथी घुस आये और किसानों के खेत में खड़ी धान की फसल चरने लगे जिसके बाद ग्रामीणो ने पार्क प्रबंधन को सूचना दी, मौके पंहुची वन विभाग की टीम ने मिर्च का धुआं और अन्य पारम्परिक तरीको से जंगली हाथियों को खेत से दूर जंगल की ओर खड़ेदा लेकिन जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं ग्रामीणो ने वन विभाग से धान की प्रभावित फसल के मुआवजे की मांग की है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने