मवेशी ढूंढ़ने गए युवक पर बाघिन ने हमला कर किया घायल,दहशत में ग्रामीण,वन्य जीवो का बढ़ा आतंक
A tigress attacked and injured a young man who had gone looking for cattle.
बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के परिक्षेत्र पनपथा कोर के बीट बघडो मे ग्राम बघडो निवासी रामनरेश सिंह पिता लालमन सिंह उम्र 36 वर्ष को मवेशी ढूँढने के दौरान बाघिन द्वारा अचानक हमला कर घायल कर दिया जिसके बाद पार्क प्रबंधन की टीम ने पीड़ित को शासकीय अस्पताल मानपुर मे एडमिट कराकर उपचार शुरू कराया हैं।बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के सीमावर्ती गाँवो में बाघ सहित अन्य हिंसक वन्य जीवो के आतंक की लगातार घटनाये बढ़ रही हैँ जिस वजह से ग्रामीण भय के साये में हैँ।
पार्क प्रबंधन ने घायल के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में तीन हजार रूपये प्रदान किया गया है,उप वन मंडलाधिकारी,पनपथा तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी,पनपथा कोर द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल व्यक्ति से मिलकर उसके बेहतर उपचार हेतु ड्यूटी डाक्टर से संपर्क स्थापित किया गया।
वन्य जीवो का बढ़ा आतंक
टाइगर रिज़र्व के समीपी गाँवो में बाघ सहित अन्य वन्य जीवो का आतंक लगातार बढ़ रहा हैं, पार्क प्रबंधन के द्वारा एहितियातन गांव में सुरक्षा जागरूकता अभियान सतत चलाया जाता हैं लेकिन समय समय पर इस तरह की घटनाएं सामने आने से कार्यशैली पता सवाल खड़े होते हैँ
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें