कटनी। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों के तहत जिले के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर एबीवीपी के नगर मंत्री अवध पांडेय ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ युवा को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी ही विद्यार्थी परिषद की पहचान है।
रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के महत्व और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश भी दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें