Top News

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में मिला घायल बाघ, पार्क प्रबंधन ने रेस्क्यू कर किया उपचार, सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में मिला घायल बाघ,पार्क प्रबंधन ने रेस्क्यू कर किया उपचार,सुरक्षित जंगल में छोड़ा।


An injured tiger was found in Bandhavgarh Tiger Reserve; park management rescued and treated it, then released it safely back into the forest.

See video :-




उमरिया।जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में रविवार को एक घायल बाघ मिला है परिक्षेत्र पनपथा बफर की बीट बिरुहली में घायल एक नर बाघ का पार्क प्रबंधन टीम द्वारा उपचार किया गया,गश्ती दल द्वारा नर बाघ आयु लगभग 3 वर्ष है,के एक पैर में चोट की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई,और घायल बाघ की हाथियों एवं गश्ती दल द्वारा लगातार निगरानी कर टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के श्रमिकों द्वारा घायल बाघ की ट्रैकिंग की गई,बाघ को ट्रैक किया गया तथा वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बाघ को ट्रांकुलाइज कर उपचार कर आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा परीक्षण हेतू ब्लड सैंपल एकत्र किया गया। उपचार उपरांत बाघ को मौके पर ही वनक्षेत्र में सुरक्षित रिलीज किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ अधिकारी यथा उपसंचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, सहायक संचालक ताला, वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा बफर ,टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स श्रमिक एवं अन्य वन अमला उपस्थित रहा। उपचार किए गए बाघ की सतत निगरानी श्याम और लक्ष्मण हाथियों तथा वन अमले द्वारा की जा रही है। त्वरित उपचार उपलब्ध कराने में डॉ राजेश तोमर वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन वन तथा वन्यप्राणी संरक्षण हेतू आवश्यक तकनीकी कार्य करने में हमेशा तत्पर रहा है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने