कलेक्टर राखी सहाय का सख्त अंदाज,ग्रामीणो को प्यासा नहीं छोड़ सकते,एक माह में पूरा करो काम नहीं तो होंगी कार्यवाही,आकाशकोट समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण करने पंहुची थी कलेक्टर।
Collector Rakhi Sahay's strict approach: Villagers cannot be left thirsty. Complete the work within a month or face action. The Collector arrived to inspect the Akashkot Group Water Supply Scheme.
See video :
उमरिया कलेक्टर श्रीमति राखी सहाय का सख्त अंदाज देखने को मिला है, उमरिया में पद भार ग्रहण करने के बाद से ही कलेक्टर महोदया जिले की ज़मीनी हकीकत खंगाल रही हैँ, और जनता को वो हर सुविधा और लाभ दिलाने में जुटी हैँ जो सरकार मुहैया करा रही है,गुरुवार को कलेक्टर जल जीवन मिशन की आकाशकोट समूह जल प्रदाय परियोजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण करने पंहुची और परियोजना के अधूरे निर्माण को देखकर आधिकारियो को जमकर खरी खोटी सुनाई,
₹228 करोड़ की लागत से निर्माणधीन इस परियोजना से जिले के दूर दराज अंचल के 108 गाँव को पेयजल का लाभ मिलना है, प्रस्तावित लक्ष्य के अनुसार निर्माण कार्य साल 2025 में पूरा हो जाना था लेकिन अभी तक महज 60 फीसदी ही काम पूरा हो सका है जिस पर कलेक्टर और भड़क गई उन्होंने परियोजना के विस्तार निर्माण कार्य का प्रस्तावित प्राकलन और निर्माण कार्य की प्रगति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की अंत्यंत धीमी प्रगति को देखकर जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार को जानकर फटकार लगाईं उन्होंने कहा की भीषण गर्मी में ग्रामीणो को प्यासा नहीं छोड़ सकते और शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए हैँ इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पेयजल प्रभावित ग्रामो में वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश
कलेक्टर राखी सहाय ने आकाशकोट अंचल के भीषण जल संकट ग्रामो में तपती गर्मी में ग्रामीणो को पेयजल संकट से निदान दिलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैँ सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया है की ग्रामो में टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति कराई जाएगी साथ ही पाइप लाइन के माध्यम से भी पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें