Top News

कोयला प्रबंधन की तानाशाही के विरोध में घुलघुली बचाओ संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव,सौंपा ज्ञापन।

कोयला प्रबंधन की तानाशाही के विरोध में घुलघुली बचाओ संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव,सौंपा ज्ञापन।

In protest against the dictatorship of the coal management, Ghulghuli Bachao Sangharsh Samiti surrounded the Collectorate office and submitted a memorandum.




उमरिया में एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ घुलघुली बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन,ओपन कोल माइंस के विस्तार में भूमि अधिग्रहण में अनियमितता का विरोध

वीडियो - 




उमरिया जिले के 84 ग्रामों की एतिहासिक बाजार को घुलघुली को एसईसीएल प्रबंधन की विस्तार नीति से बचाने से बचाने के लिए घुलघुली बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सामने प्रदर्शन किया है कोल इंडिया जोहिला एरिया द्वारा ग्राम पंचायत घुलघुली एवं अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा,घुलघुली सहित गाँवो के किसानों में भूमि अधिग्रहण को लेकर भारी आक्रोश बना हुआ है,ग्रामवासियों द्वारा कॉलरी प्रबंधन को मामले की कई बार की गई शिकायत के बाद कार्यवाही नहीं होने पर प्रदर्शन किया गया है,
इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे,ग्रामीणों ने चेतावनी दी है है कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे हालांकि जिला प्रशासन की ओर से ज्ञापन लेने पहुंचे अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने इस मामले में उचित कार्यवाही की बात कही है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने