Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा का कार्यक्रम संपन्न।

कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा का कार्यक्रम संपन्न।



उमरिया। कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का 50 वां वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यालय भरौली में एक कार्यक्रम किया गया जिसमें भाजपा की प्रदेश मंत्री और जयसिंहनगर की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल हुए।




कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा का कार्यक्रम संपन्न।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री और जयसिंहनगर क्षेत्र की विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इंदिरा गांधी ने अपने व्यक्तिगत लाभ और स्वार्थ चलते देश में आपातकाल की घोषणा की।

कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा का कार्यक्रम संपन्न।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बड़े ही भावुक मन से अपनी आपबीती और उस दौरान हुए प्रताड़ना का जिक्र करते हुए कहा कि आपातकाल के समय वह चौथी या पांचवी के छात्र रहे हैं और उन्हें वह सब कुछ याद है। जब इंदिरा गांधी ने षड्यंत्र करके अवैध रूप से आपातकाल लगाया तब पूरे देश में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया देशभर से कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और विरोधी दलों के नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाला जाने लगा।

 कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा का कार्यक्रम संपन्न।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के तौर पर अनूपपुर से आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मूलचंद अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आपातकाल में वह काफी समय तक जेल में बंद रहे।उनके ऊपर कई संगीन मुकदमे दर्ज किए गए और प्रताड़ना भी दी गई। आज के दिन को सरकार लोकतंत्र के काला दिन के रूप में मना रही है। उन्होंने आपातकाल के बारे में बताया कि आपातकाल कानून इसलिए बनाया गया था कि जब देश में कोई बहुत बड़ा संकट हो विदेशी ताकते हमला कर रही हो, इस दौरान आपातकाल लगाया जा सकता है। जैसे जब चीन ने भारत पर आक्रमण किया था और दूसरा जब 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ था तब देश पर संकट को देखते हुए आपातकाल लगाया गया था। लेकिन 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने षडयंत्र पूर्वक अपने निजी स्वार्थ के चलते तत्कालीन राष्ट्रपति से मिलकर देश में आपातकाल लागू कर दिया।

कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा का कार्यक्रम संपन्न।
आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी ने किया वही कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नेता सुमित गौतम ने किया।

 
इधर भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित।




कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय भरौली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र के काले दिवस और लोकतंत्र की हत्या का दिवस माना है। लेकिन आज कांग्रेस के लोगों के द्वारा जगह-जगह यह चिल्लाया जाता है और रैलियों के माध्यम से संविधान की दुहाई देते नजर आते हैं जबकि इन्हीं के नेताओं के द्वारा सबसे ज्यादा संविधान का दुरुपयोग किया जाता है इन्हीं के नेता ने आपातकाल की धारा का दुरुपयोग करते हुए देश में अवैध रूप से आपातकाल लगा दिया। जबकि आपातकाल का कानून इसलिए बनाया गया था कि जब देश में बाहरी शक्तियों का खतरा हो या देश किसी बड़े संकट में हो तब आपातकाल लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे देश में पहली बार 1962 में आपातकाल लगा जब चीन ने भारत पर हमला किया था इसके बाद 1971 में जब पाकिस्तान ने हमला किया था तब आपातकाल लगाया गया था। लेकिन 1975 में देश में ऐसी कोई भी स्थिति नहीं थी जिसके कारण आपातकाल लगाया जा सके। लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने निजी स्वार्थ और इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक फैसला के चलते
भारत में आपातकाल की घोषणा कर दी। इस दौरान इंदिरा गांधी ने विपक्षी दलों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कुचलना का प्रयास किया यहां तक मीडिया को भी प्रतिबंधित कर दिया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार प्रधानमंत्री बने तब से वह संविधान की रक्षा के लिए अनेकों कदम उठाए है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ