Top News

जोहीला नदी में मिला अज्ञात युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस




उमरिया।जिले के पाली थाना अंतर्गत ग्राम रायपुर के समीप से बहने वाली जोजिला नदी में रविवार को दोपहर बाद एक युवक का शव मिला है,जिसकी जानकारी के बाद आपदा प्रबंधन की टीम जिला मुख्यालय से घटनास्थल पहुंची है,मौके पर युवक का शव नदी के बीच स्थित पेड़ की झाड़ियों में लटका मिला है,जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को नदी के बाहर निकाला है और पाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया है,पाली थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने