Top News

माह के प्रथम दिन संगीतमय राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत एवं मध्यप्रदेश गान का किया गया गायन

 


उमरिया । माह के प्रथम दिन 1 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य की उपस्थिति में संगीतमय राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया । 

  इस अवसर पर एसडीएम बांधवगढ अमित सिंह, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यू डी जी एस गायकवाड, सीएमएचओ डा आर के मेहरा, उप संचालक कृषि खेलावन डेहरिया, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग राजीव गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सोहन चौधरी एवं उनके ग्रुप के व्दारा संगीतमय राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने