Top News

शहीदो की स्मृति में कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया दो मिनट का मौन

उमरिया । महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे  कलेक्ट्रेट परिसर में 2 मिनट का मौन रखा गया। दो मिनट का मौन शुरू होने की सूचना 10.59 बजे से 11 बजे तक सायरन बजाकर दी गई ।  दो मिनट बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक आल क्लियर सायरन बजाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, डिप्ट कलेक्टर मीनांक्षी इंगले सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे । 

इसी तरह महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं शहीदों की स्मृति में जिला पंचायत उमरिया, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी तथा एसडीएम कार्यालय मानपुर में एसडीएम कमलेश पुरी की उपस्थिति में दो मिनट का मौन धारण किया गया । 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने