Top News

दागना कुप्रथा से तीन माह के मासूम की हुई मौत,नही थम रहा अंधविश्वास का सिलसिला।



उमरिया।जिले के जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम कठार निवासी एक तीन माह की मासूम की मौत मेडिकल कॉलेज शहडोल में उपचार के दौरान हो गई है,को उसकी मां ने हो निमोनिया होने की शिकायत पर गर्म लोहे के औजार से दागना किया था जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई और उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर ले जाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था जहां सोमवार मंगलवार की दरिमियानी रात मासूम ने दम तोड दिया इस मामले में प्राथमिक रूप में महिला बाल विकास के मानपुर परियोजना अधिकारी सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी केंद्र के सहायिका और कार्यकर्ता की लापरवाही उजागर हुई है।

करेंगे कार्यवाही

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनमोहन कुशराम ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही की बात कही है उन्होंने कहा है की मासूम के बीमार होने पर उसकी मां को उपचार के प्रेरित करने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की थी जो उन्होंने नही किया।

Post a Comment

और नया पुराने