Top News

कलेक्टर ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित चंदिया बेसहनी में धान उपार्जन कार्य का किया निरीक्षण

 

धान की क्वालिटी चेक करने के दिए निर्देश

उमरिया -  कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने चंदिया तहसील के सेवा सहकारी समिति मर्यादित चंदिया बेसहनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र प्रभारी लैंपस प्रबंधक ने बताया कि  अब तक 14470 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। केन्द्र मे बारदाने पर्याप्तं संख्या मे उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानो से उपार्जन के संबंध में जानकारी भी ली। किसानो व्दारा धान उपार्जन कार्य व्यवस्थित तरीके से होने पर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने खरीदी प्रभारी को निर्देश दिए कि केंद्र तक आने वाली धान की क्वालिटी सर्वेयर से चेक करवाये। इसके साथ ही जिन किसानों से धान कर ली गई एवं उनकी धान को बेयर में व्यवस्थित रखवाए। किसानों को परेशानी नही हो इसका ध्यान रखे। निरीक्षण के दौरान सी ई ओ जिला पंचायत इला तिवारी, सहायक आयुक्त अखिलेश पांडे उपस्थित रहे।

(अंजनी राय कि रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने