उमारिया।दोनों विधान सभा क्षेत्र क्रमशः 89 बाँधवगढ़ एवं 90 मानपुर में मतदान 17 नवंबर को संपन्न होगा। निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान हो, हर मतदाता अपने मत का उपयोग करे, इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत नौरोजाबाद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जी एम कॉम्प्लेक्स से बाइक रैली निकाली गई । रैली में कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू,अपर कलेक्टर शिव गोविंद मरकाम , सी ई ओ जिला पंचायत इला तिवारी, एस डी एम पाली टी आर नाग, जी एम जोहिला क्षेत्र कैलाश चंद्र साहू,एपीएम जी श्यामला राव ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह, जिला समन्वयक एन आर एल एम , महा प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दिनेश मर्सकोले,नोडल अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, कार्य पालन यंत्री आर ई एस, कंनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी,जिला खनिज अधिकारी फरहत जहाँ, सहित अन्य जिला प्रमुख एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे,रैली जी एम कॉम्प्लेक्स से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान हाथों में मतदान करने संबंधी तख्तियां थी, जो मतदाताओ को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही थी।
बाइक में सवार हुए कलेक्टर एवं एसपी,दिया मतदाता जागरूकता का संदेश।
Arun Kumar tripathi
0



एक टिप्पणी भेजें