Top News

विधायक ने ग्राम ओबरा पहुंचकर मृतक के परिजनो से मिलकर बंधाया ढाढ़स

 कलेक्टर द्वारा आरटीजीएस से मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार खाते मे राशि अंतरित कराई गई

उमरिया ।जिला मुख्यालय के घंघरी के पास हुए बस हादसे मे मृत हुए युवक के बिलासपुर तहसील के ग्राम ओबरा पहुंचकर विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह ने मृतक के परिवार जन  दयाराम विश्वकर्मा से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढ़स बंधाया। उन्होने कहा कि दुख की इस घड़ी मे प्रदेश सरकार आपके साथ है। इस घटना से प्रदेश एवं जिले को झकझोर के रख दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार चंदिया ने प्रभावित परिवार के घर पहुंचकर जिला प्रशासन की ओर से संवेदना व्यक्त की तथा कलेक्टर द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा की गई आर्थिक सहायता की राशि उनके खाते मे अंतरित करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश द्विवेदी, रामप्रताप मिश्रा, नारायण सिंह, राजाराम दाहिया, मनोज मिश्रा सहित बड़ी संख्या मे समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने