Top News

जनसुनवाई मे आवेदको की सुनी गई समस्याये

 

उमरिया ।साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम मे संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी , एसडीएम सिद्धार्थ पटेल, डिप्टी कलेक्टर टी आर नाग, मीनांक्षी इंगले द्वारा जिले भर से आए आवेदको की समस्याये सुनी गई । जनसुनवाई मे घोघरी से आई लक्ष्मी स्व सहायता समूह की सदस्यों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा भोजन वितरण मे बाधा डालने, भरौला से आए राहुल रैदास ने बीपीएल मे नाम जोड़ने, ग्राम रोझिन से आई चंपा बाई ने पति की मृत्यु के बाद संबल योजना का लाभ दिलाने, ग्राम रहठा से आए गेंदलाल महरा ने रास्ता खुलवाने, रोहनिया से आए मथुरा बैगा ने बेटी की शादी मे आर्थिक सहायता दिलवाने, घोघरी से आए हरनी बैगा ने किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, इंदवार से आई आयोध्या जायसवाल ने गेहूं उपार्जन की राशि दिलाने तथा चंदिया से आए षिवानंद विश्वकर्मा ने उनकी जमीन से अवैध कब्जा हटाने संबंधी आवेदन किया।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने