Top News

पारस प्रजापति को कांग्रेस से निलंबित करने पर वाल्मीकी समाज खफा, लिखा कमलनाथ को पत्र

 प्रभारी जगदीश सैनी पर भी लगाए गंभीर आरोप

उमरिया। विगत दिनों एनएसयूआई अध्यक्ष की नियुक्ति के विरोध मे प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस जिला संगठन प्रभारी जगदीश सैनी का पुतला फूंकने के आरोप में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पारस प्रजापति के निष्कासन का मुद्दा अब तूल पकड़ चुका है। इस मामले में सर्व हरिजन वाल्मीकी समाज ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिख कर कार्यवाही पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अपने चहेतों की झूठी शिकायत पर बिना पुष्टि किये सैनी जी द्वारा हरिजन नेता पारस प्रजापति को पार्टी से निकलवाने पर पूरा समाज व्यथित और स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। इन लोगों का कहना है कि कांग्रेस के प्रभारी बैठकों में भी हरिजन कार्यकर्ताओं को अपमानित करते हैं। अब तो वे उन्हें कांग्रेस से ही निकलवाने में लग गए हैं। पत्र में सर्व हरिजन समाज ने कांग्रेस अध्यक्ष से सैनी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने तथा पारस प्रजापति का निलंबन तत्काल समाप्त करने की मांग की है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने