Top News

KATNI - क्रिकेट मैच में ऑनलाइन हार जीत का दाव लगवाते 4 सटोरिया अरेस्ट।

 

QARANT NEWS KATNI - रँगनाथ थानन्तर्गरत गड्ढा टोला क्षेत्र में नवीन कुशवाहा अपने अन्य तीन साथियों आशीष सोनी, अनीश गंगवानी उर्फ लालू माधवनगर निवासी,रवि बजाज माधवनगर निवासी के साथ Tata IPl के मुंबई इंडियन्स और सन राइस हैदराबाद के मैच में जीत हार का दाँव लगवाने का कार्य कर जुआ खिलवा रहा था और दाँव लगाते मैच में जीत हार के भावों का उतारा हिसाब किताब का लेखा जोखा बनाये हुए रखा रहा।

रँगनाथ पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर तत्काल रँगनाथ थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी पुलिस दल बल नवीन शुक्ला,अभिषेक एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ नवीन कुशवाहा के घर को घेरकर छापामार कार्यवाही रात को किया और मौके पर नवीन कुशवाहा, आशीष सोनी, अनीश गंगवानी उर्फ लालू माधवनगर निवासी,रवि बजाज माधवनगर निवासी को धर दबोचा और क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए लैपटॉप व 8 मोबाइल और क्रिकेट का हिसाब लिखा हुआ डायरी भी  बरामद किया।


सटोरियों के पास से 25 सौ नगद व डायरी में हिसाब में लेनदेन मैच के हार जीत दाँव पर एक लाख रुपये का ब्यौरा की जप्ती कार्यवाही किया गया। सटोरियों के विरुद्ध पुलिस ने जुआ सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही कर जप्ती बनाया है।

Post a Comment

और नया पुराने