Top News

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से महिलाओं मे उत्साह

 महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी को पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रेषित किया धन्यवाद

उमरिया -जिले मे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर महिलाओं मे काफी उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं अपनी खुशियो की इजहार करने के लिए विभिन्न तरीके अपना रही है। कई जगह महिलाएं समूह के रूप मे एकत्र होकर रंगोली के माध्यम से, तो कई जगह हाथ मे मेंहदी लगाकर मुख्यमंत्री लाड़ली योजना का प्रचार प्रसार कर रही है तथा मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दे रही है। अब और एक कदम आगें बढ़ते हुए महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देने के लिए पोस्ट कार्ड के माध्यम से संदेश भेज रही है।

 बिरसिंहपुर पाली के वार्ड नंबर 13 मे रहने वाली सुमित्रा कोरी ने पोस्ट कार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होने लिखा है कि मोर नाम सुमित्रा कोरी है। हम वार्ड नंबर 10 बिरसिंहपुर पाली मे रहती हूं।  आंगनबाड़ी मे जाके आपन फारम भर दिहेन हैन। अब जून महीना से खाता मे एक हजार रूपिया आवे लागी। ऐसे हमार खर्च आराम से चल जई। ऐखे खातिर शिवराज भईया का धन्यवाद। इसी तरह पाली बिरसिंहपुर की ही नैना दाहिया का कहना है कि षिवराज भईया के मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से हमरे जीवन मा नवा पड़ाव आवे वाला है। हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से आपन फारम भर दिहेन है। सरकार हमीं एक हजार रूपिया महीना देई ऐसे हमार खर्चा आराम से चल जई। शिवराज भईया का हम सब बहनो की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने