Top News

जिला पंचायत उमरिय के वार्डों सहित जनपद अध्यक्षों का आरक्षण सम्पन्न,जिला पंचायत के चार वार्ड हुए अनारक्षित।


उमरिया।जिला पंचायत सभागार में बुधवार को दोपहर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत के 10 वार्डों एवं जिले की तीनों जनपदों के अध्यक्षों के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।


जिला पंचायत उमरिया के 10 वार्डों मे से वार्ड क्रमांक 01,03,05,07 अनारक्षित जिसमे वार्ड क्रमांक 03 महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है वहीं एसटी वर्ग के लिये वार्ड क्रमांक 04,06,08,09,10 जिसमे 04,08,09 महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं एससी वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 02 जिसे महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।


इसी क्रम में जिले की तीन जनपद पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई है जिसमे करकेली जनपद पंचायत महिला अनारक्षित मानपुर जनपद पंचायत एसटी महिला एवं पाली जनपद पंचायत एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है आरक्षण प्रक्रिया के दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अपर कलेक्टर अशोक ओहरी सीईओ जिला पंचायत श्री मति इला तिवारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने