Top News

अनियन्त्रित कार ने नीलगाय को मारी ठोकर,नीलगाय की मौत,कार हुई क्षतिग्रस्त।


उमरिया।जिला मुख्यालय से होकर कटनी को ओर जाने वाले एमएच 43 में बरमबाबा के समीप एक कार के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे जा टकराई इस दुर्घटना में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वहीं इस दुर्घटना में घायल नीलगाय की कुछ देर में मौत हो गई घटना की जानकारी के बाद वन विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पंहुची है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है बताया जा रहा है कि कार चालक को भी आंशिक चोट आई है।बताया गया है कि कार सवार एसपी दुबे निवासी जबलपुर शहडोल से कटनी जा रहे थे तभी बरमबाबा के समीप कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई और नीलगाय को बचाने के चक्कर मे कार अनियन्त्रित हो गई।लेकिन नीलगाय को भी नही बचाया जा सका,वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने