Top News

नगर पंचायत मानपुर के वार्डों का आरक्षण सम्पन्न,8 वार्ड अनारक्षित।


उमरिया।जिले की नगर पंचायत मानपुर के 15 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को शाम चार बजे से कलेक्टरेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें वार्ड क्रमांक 2,5,6,8,9,11,12,13 अनारक्षित वर्ग के लिए जिसमे वार्ड क्रमांक 02,08,09,12 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं,एससी वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 01,04,10 जिसमे 04 एवं 10 वार्ड महिला आरक्षित किये गए हैं वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 07 एवं एसटी वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 03,14,15 जिसमे वार्ड क्रमांक 03 एवं 15 महिला आरक्षित किये गए हैं आरक्षण प्रक्रिया के दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव,अपर कलेक्टर अशोक ओहरी मुख्य नगर पंचायत अधिकारी मानपुर आभा त्रिपाठी मौजूद रहे। 

(मानपुर से अंकुर तिवारी की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने