Top News

नौगजा उर्स परिसर का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक

उमरिया- चंदिया नगर में आगामी माह में आयोजित होने वाले 3 ,4 ,5, जून को हजरत नौगजा शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के मद्देनजर शांति व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा एवं चंदिया थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी शुक्रवार को सायं काल पहुंचे एवं नौगजा उर्स कमेटी के  पदाधिकारियों से मिलकर चर्चा की । पुलिस अधीक्षक द्वारा उर्स के कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, बैठक व्यवस्था के संबंध में उचित निर्देश थाना प्रभारी एवं स्टाफ को दिया।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने