Top News

चंदिया नगर पंचायत के वार्डों का आरक्षण सम्पन्न,8 वार्ड अनारक्षित।


उमरिया।जिले की चंदिया नगर पंचायत के 15 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को कोलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई चंदिया नगर के 15 वार्डों में अनारक्षित वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1,4,5,9,11,12,13,15 जिसमे महिलाओं के लिए 4,9,12,13,15 वार्ड आरक्षित किये गए हैं वहीं ओबीसी वर्ग के लिये वार्ड क्रमांक 06 आरक्षित किया गया है जो महिला के लिए आरक्षित है,वहीं एससी वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 2 एवं तीन निर्धारित किये गए हैं जिसमे वार्ड 2 महिला आरक्षित है इसी क्रम में एसटी वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 7,8,10,14 जिसमे वार्ड क्रमांक 8 एवं 14 महिला आरक्षित हैं आरक्षण प्रक्रिया के दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अपर कलेक्टर अशोक ओहरी मुख्य नगर पंचायत अधिकारी चंदिया आनंद श्रीवास्तव सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने