Top News

उमरिया नगरपालिका के वार्डों का आरंक्षण सम्पन्न,ओबीसी के लिए पांच वार्ड आरक्षित।


कलेक्ट्रेट सभागार उमरिया में बुधवार को शाम चार बजे नगरपालिका अंतर्गत 24 वार्डों के आरंक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई,जिसमे अनारक्षित वर्ग के लिये 12 एवं आरक्षित वर्ग के 12 वार्डों निर्धारित किये गए हैं,वहीं ओबीसी के लिए 5 वार्ड निर्धारित किये गए हैं।


उमरिया।कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को जिला अंतर्गत उमरिया,चंदिया,मानपुर,नौरोजाबाद एवं पाली नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण सम्पन्न हुआ,जिसमे पहले उमरिया नगर पालिका का आरक्षण कराया गया नगर पालिका उमरिया के वार्ड 6,9,10,11,14,15,16,18,19,20,21,22 अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किये गए हैं जिसमे वार्ड क्रमांक 19,18,10,11,16 महिलाओं के लिय आरक्षित हैं,वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 7,8,17,23,24 जिसमे वार्ड क्रमांक 7,17 एवं 24 महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं,एसटी वर्ग के लिए 1,2,4,5 जिसमे 1,5 महिलाओं के लिए वहीं एससी वर्ग के लिए 3,12,13 जिसमे 12 एवं 13 महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं,आरक्षण प्रक्रिया के के दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव,अपर कलेक्टर अशोक ओहरी,मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशि कपूर गढ़पाले सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने