Top News

भाजपा को नही है चुनाव की चिंता,जनता का है आशीर्वाद


भाजपा को नही रहती चुनाव की चिंता,जनता के आशीर्वाद से पार्टी जीतती है हर चुनाव,मध्यप्रदेश के जलसंसाधन एवं आयुष राज्य मंत्री ने उमरिया जिले के प्रवास पर दिया बयान।


उमरिया।भाजपा कभी चुनाव की चिंता नही करती और जनता के आशीर्वाद से हर चुनाव जीत रही है प्रदेश के जलसंसाधन एवं आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरें ने अपने उमरिया प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में यह दावा किया है कि पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलकर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के कल्याण में जुटा हुआ है और यही वजह है कि पार्टी कभी चुनाव को लेकर चिंतित नही होती और जनता की सेवा का प्रतिफल उन्हें चुनाव जीतकर मिलता है,बता दें राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरें उमरिया जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक के बाद यह बयान दिया है। 

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने