Top News

समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए किसान अब 30 अप्रैल 3022 तक कर सकेगे स्लॉट बुक

 


उमरिया . रबी उपार्जन वर्ष 2022- 23 मे समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए जिले के किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए स्लॉट बुक करनें की तिथि पुनः 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई है। समस्त किसान स्लॉट बुकिंग खरीदी केंद्र, ग्राम पंचायत एवं लोक सेवा केंद्र पर निशुल्क करा सकते है, इसके साथ ही एमपी ऑनलाईन , नागरिक सुविधा केंद्र या कम्प्यूटर साईबर कैफे में 10 रूपये प्रति पंजीयन निर्धारित शुल्क पर स्लॉट बुक करवा सकते है। स्लॉट बुकिंग में तिथि गलत हो जाने पर किसान स्लॉट डिलिट करवाकर नवीन संशोधित दिनांक का स्लॉट बुक करवा सकते हैं । 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने