Top News

जैतहरी में भालू के हमले से मजदूर की दर्दनाक मौत,जानकारी के बाद पंहुचा वन और पुलिस का अमला।



अनूपपुर जिले के जैतहरी के ग्राम बीड के जंगल के भालू से हमले से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है घटना की जानकारी के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पंहुचकर घटना के कारणों की जांच कर रही है।



अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत अंतर्गत ग्राम बीड में ईंट बनाने वाला मजदूर कोमल सिंह पिता राम चरण सिंह गौड़ निवासी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम आमाडाड की भालू के हमले से मौत हो गई है घटना 16 मार्च बुधवार की सुबह की है जब मजदूर जंगल स्थित तालाब में नित्यक्रिया से निवृत्त होने गया था,वापस लौटते समय झाड़ियों में छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया,भालू का हमला इतना जोरदार और घातक था कि मजदूर की मौके पर मौत हो गई,जानकारी के बाद जैतहरी थाने की पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है वहीं हमलावर भालू मौके से जंगल की ओर चला गया है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने