MPPSC 2024 की सहायक प्राध्यापक वाणिज्य परीक्षा उत्तीर्ण कर राबिस्ता शाहीन ने उमरिया का नाम किया गौरवान्वित।
Rabista Shaheen has brought glory to Umaria by qualifying for the MPPSC 2024 Assistant Professor (Commerce) examination.
उमरिया नगर के जय स्तम्भ चौक निवासी राबिस्ता शाहीन ने MPPSC 2024 की सहायक प्राध्यापक वाणिज्य परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले को गौरवान्वित किया है,राबिस्ता वन विभाग में कार्यरत अनीस अहमद एवं कैशर जहाँ की बेटी है,नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान RC उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय से हायर सेकेण्डरी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद राबिस्ता ने स्नातक एवं मास्टर्स की पढ़ाई जबलपुर के सेंट अलायसिस कॉलेज से पूरी की और इस दौरान उन्होंने प्रतिभावान छात्र का परिचय देते हुए दोनों परीक्षा परिणामो में स्वर्ण पदक हासिल किये,इसके बाद राबिस्ता शाहीन ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की, इसी बीच उन्होंने लगातार चार वर्षों तक RC उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक छात्रों को पढ़ाया भी है,और इसी बीच MPPSC 2024 की सहायक प्राध्यापक वाणिज्य परीक्षा के जारी रिजल्ट में उनका चयन हुआ है,राबिस्ता शाहीन ने की शानदार उपलब्धि पर नगरवासियों ने शुभकामनायें प्रेषित की हैं.
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें