MPPSC से सहायक प्राध्यापक बनी रबिस्ता शाहीन का RC स्कूल प्रबंधन ने अभिनन्दन।
The RC School management felicitated Rabista Shaheen on her appointment as an Assistant Professor through the MPPSC.
उमरिया।अपने पहले की अटेम्पट में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 उत्तीर्ण कर वाणिज्य विषय की असिस्टेंट प्रोफसर बनी रबिस्ता शाहीन को RC स्कूल प्रबंधन ने गुरुवार को आमंत्रित किया और सम्मानित किया,बता दें रबिस्ता ने हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई RC उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय से की और उच्च शिक्षा की पढ़ाई के बाद लगातार चार सालों तक इसी विद्यालय में बतौर वाणिज्य शिक्षक के रूप में सेवाएं दी, रबिस्ता की उपलब्धि को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें शुभकामनाये दी।
स्नातक और मास्टर्स की पढ़ाई में ही गोल्ड मैडल हासिल करने वाली रबिस्ता ने अपने कैरियर के लिए शिक्षा जगत का ही रास्ता चुना और सहायक प्राध्यापक बन गई RC हायर सेकेण्डरी स्कूल में बतौर छात्र एवं शिक्षक दोनों ही भूमिका में रही जिस स्कूल में पढ़ा वहीं पढ़ाया और सफलता मिलने पर उसी स्कूल के छात्रों अपने जैसा बनने का मूल मन्त्र भी दिया,इस दौरान विद्यालय के संचालक विश्वजीत पाण्डेय ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर रबिस्ता को सम्मानित किया।
मेहनत इतनी ख़ामोशी से करिये की सफलता शोर मचा दे..
छात्रों से इंट्रेक्शन के दौरान रबिस्ता ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों और सफलता को लेकर बातचीत की,छात्रों ने सवाल पूछे और उन्होंने जवाब दिए इस दौरान उन्होंने तैयारियों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया और इस दौरान उनके पिता अनीस अहमद एवं माँ कैशर जहाँ मौजूद रहे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें