सरकारी स्कूल में बाल खोलकर छात्राएं लगी झूमने,भूत बाधाओं के अंधविश्वास को छोड़ इलाज से सुधरा छात्राओं का स्वास्थ्य।
Girls started dancing with their hair open in the government school, leaving behind the superstition of ghosts, the health of the girls improved with treatment.
उमरिया के शासकीय हाई स्कूल कल्दा में एक साथ कई छात्राओं की तबियत हुई खराब,अजीबोगरीब हरकत करने से प्रशासन में हड़कंप,बाल खोलकर छात्राएं बेहोशी की हालत में लगी झूमने,मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल में कराया भर्ती अब स्थित सामान्य।
देखें वीडियो :-
उमरिया जिले के शासकीय हाई स्कूल कल्दा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है,स्कूल की कई छात्राएं अचानक बाल खोलकर स्कूल प्रांगण में झूमने लगी जिसे देखकर स्कूल प्रबंधन सहित अन्य छात्र एवं ग्रामीण सकते में आ गए किसी ने अंधविश्वास माना तो किसी ने पूजा पाठ की सलाह दे डाली लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके बाद शिक्षा विभाग सहित राजस्व अमला मौके पर पंहुचा और प्रभावित छात्राओं को नजदीकी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली लाया गया जहां उनका उपचार कराया गया चिकित्सकों के मुताबिक अब छात्राओं का स्वास्थ्य अनुकूल है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें