गांजे की खेती पर बड़ी कार्यवाही,पुलिस ने पेड़ बरामत कर आरोपित को किया गिरफ्तार।
मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन थाना चौकी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम बरतराई से एक आरोपित को घर में गांजे की खेती करते हुए गिरफ्तार किया है,पुलिस ने आरोपित के घर से गांजे के हरे पेड़ भी बरामत किए हैं।
गांजे की खेती पर बड़ी कार्यवाही,पुलिस ने पेड़ बरामत कर आरोपित को किया गिरफ्तार।
उमरिया।जिला मुख्यालय स्थित सिविल लाइन थाना चौकी की पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरतराई में छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपित गया सिंह गोंड के घर की तलाशी ली,तलाशी के दौरान घर की बाड़ी में सात नग प्रतिबंधित गांजे के पेड़ मिले,इसके अलावा घर में भी 666 ग्राम ग्राम गांजा मिला है,पुलिस ने गांजा सहित पेड़ बरामत कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
गांजे की खेती पर बड़ी कार्यवाही,पुलिस ने पेड़ बरामत कर आरोपित को किया गिरफ्तार।
आरोपी के विरुद्ध थाने में पुलिस ने 8/20A NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की है,आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा,कार्यवाही में सिविल लाइन थाना प्रभारी बृजकिशोर गर्ग, ASI वीरेंद्र सिंह,रोशन सहित राजेंद्र एवं पूरे स्टाफ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)
0 टिप्पणियाँ