Top News

करंट की चपेट में आये एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर।


उमरिया जिले के चंदिया में बिजली करंट की चपेट में आये विद्युत कर्मी सहित एक अन्य,एक कि मौत,दूसरे को गंभीर अवस्था मे जबलपुर किया गया रेफर।



उमरिया जिले के चंदिया नगर में रविवार की रात बिसहनी मोहल्ला में बिजली सुधारने गया विद्युत कर्मी अरविंद साहू करंट की चपेट में आ गया जिसे बचाने गया स्थानीय युवक राकेश यादव भी करंट की चपेट में बुरी तरह झुलस गया,दोनों घायलों को चंदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां विद्युत कर्मी की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया वहीं राकेश यादव को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई है जिला अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी पंहुचे हैं बता दें इस मामले में बिजली विभाग की लापरवाही बताई जा रही है वहीं कलेक्टर उमरिया ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने