Top News

बाँधवगढ में दो नवजात तेंदुए की मौत से हड़कंप।


उमरिया।जिले के विश्वविख्यात बाँधवगढ टाइगर रिसर्व में सोमवार को तेंदुए के दो शावकों की मौत होने का मामला सामने आया है घटना पनपथा बफर परिक्षेत्र के जंगल की है जहां बटुराहार में तेंदुए के दो शावक पार्क की गश्ती टीम को अनाथ अवस्था मे मिले,दो में से एक शावक की मौके पर मौत हो गई,दूसरे को टाइगर रिसर्व के कार्यालय लाकर इलाज के प्रयास शुरू किए गए लेकिन उसकी भी मौत हो गई है,प्रबंधन डॉग स्कॉयड की मदद से शावकों की मां को ढूंढ़ने में जुटा हुआ है प्रबन्धन के मुताबिक मां से शावक अलग हो गए थे जिस पर शावकों के भूख एवं प्यास से उनकी मौत हो गई है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने