Top News

कलेक्टर ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित सहकारी समिति तथा मार्कफेड गोदाम में अतिरिक्त काउंटर शुरू करनें के दिए निर्देश

 


उमरिया- जिले में किसानों को खाद , बीज प्राप्त करनें में किसी भी तरह की समस्यां नही हो , की मॉनीटरिंग कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। जिला मुख्यालय में कलेक्टर द्वारा पुराना बस स्टैण्ड स्थित सहकारी समिति तथा मार्कफेड गोदाम में अतिरिक्त काउंटर शुरू करनें के निर्देश दिए है। जल्दी ही यह व्यवस्था क्रियान्वित हो जाएगी। जिला मुख्यालय स्थित मार्कफेड गोदाम में प्रातः 11 बजे तक 9 किसानों द्वारा उर्वरक प्राप्त कर ली गई थी, तथा 13 किसानों के आरओ काटे जा चुके थे। उर्वरक वितरण सामान्य रूप से किया जा रहा है।

(अन्जनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने