Top News

साल की अवैध लकड़ी से भरे पिकअप वाहन को वन विभाग ने किया जब्त।


उमरिया में साल की अवैध लकड़ी से लदे पिकअप वाहन को वन विभाग ने किया जब्त,स्थानीय लकड़ी व्यापारी के द्वारा वनों की अवैध कटाई कर किया जा रहा था परिवहन, कार्यवाही जारी।




उमरिया।हरे-भरे वनों से आच्छादित उमरिया जिले में वनमाफ़िया अवैध रूप वनों का कटाई कर बेशकीमती लकड़ियों का अवैध व्यापार कर रहे हैं वन विभाग की गश्ती टीम ने शुक्रवार को एक पिकअप वाहन में साल की अवैध लकड़ी का परिवहन करते जब्त की है जिसमे लाखो रुपये मूल्य की 16नग साल की इमारती लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था,वन विभाग के मुताबिक स्थानीय लकड़ी व्यापारी द्वारा जंगल से साल की लकड़ी अवैध रूप से काटकर तश्करी की जा रही थी जिस पर कार्यवाही की जा रही है।
(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने