Top News

कमरे में आग लगने से युवक झुलसा,हालात गंभीर।


उमरिया।कमरे में अचानक आग लग जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है जिसे 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से देर रात जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है घटना कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बसकुटा में शनिवार-रविवार दरमियानी रात की है जहां 45 वर्षीय बलराम बैगा पिता जियालाल अपने घर के कमरे में सो रहा था अज्ञात कारणों से कमरे में भीषण आग लग गई और वह उसमें गंभीर रूप से झुलस गया परिजनों एवं ग्रामीणों ने आग देखी तो सबसे पहले पीड़ित को बाहर निकाला और आग में पानी डालकर बुझाने का काम किया,पीड़ित का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने