Top News

घर की दीवाल में सेंधमारी कर चोर चुरा ले गए 26 बकरी,इलाके में मवेशी चोरों की दहशत।



उमारिया जिले में मवेशी चोर सक्रिय है जो लगातार ग्रामीणों के मवेशी चोरी कर दहशत बनाये हुए हैं,बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात ग्राम चिल्हारी के दददी पाल के घर से अज्ञात चोरों ने घर की दीवाल में सेंधमारी कर 26 बकरियां चोरी कर ली है गुरुवार की सुबह घरवालों ने यह नजारा देखा तो पुलिस को सूचना दी है।


बता दें पीड़ित दददी पाल की आय और जीविकोपार्जन का मुख्य जरिया बकरी पालन था बकरी चोरी हो जाने से पीड़ित को आर्थिक समस्यायों का सामना करना पड़ेगा साथ ही परिवार के भरण-पोषण में भी मशक्कत करनी होगी।

-(अंजनी।राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने