Top News

कोटलदे के समीप अनियंत्रित बस पुल से नीचे गिरी,कोई हताहत नही।


उमरिया में भीषण सड़क हादसा,बिलासपुर से चंदिया आ रही बस कोटल्दे मोड़ के समीप अनियन्त्रित होकर पुल से नीचे गिरी ,कुछ को आईं मामूली चोटें, घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती।



उमरिया में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई है हादसा इतना भयंकर हुआ है कि बस चकनाचूर हो गई है घटना सोमवार की शाम की है हालांकि बस में सवार कुल दो दर्जन यत्रियों में से कुछेक को ही चोटें आई हैं कोई गंभीर नही है बाकी यात्री सुराक्षित हैं घटना के बाद घायलों को 108 एम्बुलेन्स की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है वहीं चंदिया थाने की पुलिस घटनास्थल पंहुची है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है,दुर्घटना का शिकार हुई गहरवार ट्रेवेल्स की बस बिलासपुर से उमरिया की ओर आ रही थी इस दौरान तकरीबन सवा चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने