Top News

बाँधवगढ में बाघ के हमले से ग्रामीण घायल,जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।


उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बाँधवगढ टाइगर रिसर्व के धमोखर बफर सीमा से लगे रायपुर बीट के पीएफ 172 टेनहाई हार जंगल में शुक्रवार को दोपहर बाद बाघ ने हमला कर ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया है जिसकी जानकारी के बाद घायल रतन रैदास उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सकरिया को पार्क प्रबंधन की टीम ने जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है,बाघ के हमले से घायल रतन को चेहरे में गंभीर चोट आई है। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने