Top News

शिविर में हितग्राहियों को किया गया लाभांवित

 

 उमरिया -  मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत पाली जनपद पंचायत के सुन्दर दादर ग्राम में हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रांगण में विभिन्न योजनाओं  हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप हितलाभ का वितरण किया। लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों में उज्जवला योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण का स्वीकृति पत्र, ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वसहायता समूहों को रिवाल्विंग फण्ड के चेक ,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सरसों के मिनी किट का वितरण तथा राजस्व विभाग व्दारा पट्टों का वितरण किया गया।  

 इस अवसर पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, सी ई ओ जिला पंचायत इला तिवारी, एसडीएम नेहा सोनी, जिला पंचायत सदस्य बेला अर्जुन सिंह, नगर पालिका परिषद पाली की अध्यक्ष शकुन्तला प्रधान, दिलीप पांडे, अर्जुन सिंह सैय्याम, ग्राम पंचायत सरपंच, जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन तथा मां सरस्वती का पूजन कर किया गया।

.(अन्जनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने