Top News

कमिश्नर ने भुंडी में आयोजित शिविर में की शिरकत, वितरित किये हितलाभ

 

उमरिया- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत किए गए सर्वे तथा सर्वे एवं षिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता को परखने हेतु उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत भुण्डी में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में भाग लिया। उन्होंने दिव्यांग राजकुमारी को ट्राई साइकिल प्रदान की तथा कमिश्नर ने किसानों को फौती नामांतरण पत्र भी प्रदान किया। शिविर में कलेक्टर उमरिया श्री संजीव श्रीवास्तव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया श्रीमती इला तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने