Top News

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया

 

उमरिया .  सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को प्रदर्षित करने के लिए जिला मुख्यालय उमरिया में अमर शहीद स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ के लिए प्रतिभागियों को रवाना किया, जिसमें स्कूली बच्चों तथा खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह दौड़ स्टेडियम से प्रारंभ होकर गांधी चौक होते हुए पुनः स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिला षिक्षा अधिकारी उमेष कुमार धुर्वे, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यंात्रिकीय एच पी धुर्वे,  उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा एच पी शुक्ला, उप संचालक निषक्त जन कल्याण राजीव गुप्ता, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद शिव शंकर शर्मा, खेल विभाग से कृष्णा झारिया, आर आई पुलिस लाईन रेखा सिंह, वालीवाल संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह,  सहित पुलिस अमला उपस्थित रहा।


(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने