Top News

जिला प्रभारी मंत्री दो दिवसीय भ्रमण पर 20 अक्टूबर को उमरिया आएंगे


उमरिया - प्रदेश के राज्यमंत्री आयुष स्वतंत्र प्रभार , जल संसाधन विभाग मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री राम किषोर कावरे  दो दिवसयी भ्रमण पर 20 अक्टूबर को उमरिया आएंगे। श्री कांवरे 20 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे उमरिया सर्किट पहुंचेंगें। 21 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे उमरिया सर्किट हाउस से ग्राम तिवनी एवं सुंदरदादर के लिए प्रस्थान करेंगे जहां आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में  शामिल होंगें । दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। सायं 4 बजे करकेली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रांे का भ्रमण करने के पष्चात सर्किट हाउस उमरिया पहुंचेंगे। 22 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेेट सभागार में समस्त विभागों के विकास कार्यो एवं मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में प्राप्त स्वीकृत, लंबित आवेदन पत्रों , नषा मुक्ति के संबंध मे आयोजित बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे उमरिया से बालाघाट के लिए प्रस्थान करेगे।

#ayushdept.mp/

Post a Comment

और नया पुराने