Top News

भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत,30 लोग घायल,बारात लेकर जा रहा पिकअप वाहन हुआ अनियन्त्रित होकर पलटा।


शहड़ोल।जिले में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है घटना राष्ट्रीय राजमार्ग के जैसिंहनगर व्योहारी के बीच टिहकी गांव की है बताया गया है कि ढोलर गांव से पिकअप वाहन में 40-45 बाराती सवार होकर देवलौंद जा रहे जा रहे थे जहां टिहकी गांव के समीप पिकअप वाहन अनियन्त्रित होकर पलट गया जिसमें सवार चार बारातियों की घटनास्थल पर मौत हो गई और एक कि उपचार के दौरान मौत हुई है घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पंहुचा और 30 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्योहारी में भर्ती कराकर उपचार शुरू कर दिया गया है।





मौके पर पंहुचे एडीजीपी और कलेक्टर

घटना की जानकारी के बाद शहडोल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर एवं कलेक्टर वंदना वैद्य घटनास्थल पंहुची और इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्योहारी पंहुचे जहां घायलों का उपचार संबंधी जायजा लिया गया इस दौरान एएसपी समेत पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौजूद रही

-(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने